संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। पुलिस पिथौरागढ़ नगर में ड्रोन कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने के निर्देश हैं।
पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से नगर की हर गतिविधि को देखा। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि लॉक-डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ड्रोन कैमरों के माध्यम से नजर रख रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से पारित लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।