फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क सुधरी तो ग्रामीण 10 को करेंगे चक्काजाम

Fri, 05 Jul 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्षतिग्रस्त चमू बैंड- धुरौली मोटर मार्ग का सुधार नहीं करने से वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने 10 जुलाई को चक्काजाम की चेतावनी दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि झुलतड़ के पास एक वर्ष से सड़क क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग डीडीहाट अभी तक सड़क सुधार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को जब भी फोन किया जाता है तो आपदा मद से धनराशि मांगे जाने की बात की जाती है। सड़क सुधार नहीं होने से गांव में एंबुलेंस और गैस सिलिंडर सहित अन्य बड़े वाहन नहीं आ पा रहे है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ 10 जुलाई को सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग में चमू बैंड के पास चक्काजाम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें