फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayukh Mehar: ‘नहीं उड़ा जहाज तो उठेगा मेरा मृत शरीर’...विधायक मयूख ने सीएम पर किए तीखे प्रहार

Sat, 04 Nov 2023 11:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मयूख महर को मनाने के लिए प्रभारी डीएम, एडीएम, एसडीएम और सीओ पहुंचे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मयूख महर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मयूख महर को मनाने के लिए प्रभारी डीएम वरुण चौधरी, एडीएम डॉ. शिव प्रसाद बरनवाल, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और सीओ नरेंद्र पंत पहुंचे।

विज्ञापन


विधायक महर ने कहा कि या तो नैनीसैनी से हवाई जहाज उड़ेगा या कलक्ट्रेट से मेरा मृत शरीर उठेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सीएम या मुख्य सचिव का उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता है वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। सीएम के 17 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान 10 हजार लोग सीएम को काले झंडे दिखाएंगे।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मयूख महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी ने कहा कि सीएम धाकड़ धामी नहीं काकड़ धामी हैं। वह गृह जनपद के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मयूख महर ने कहा कि सीएम का गृह जनपद होने के बाद भी उनका यहां की ओर ध्यान नहीं है। पिथौरागढ़ का दुर्भाग्य है कि पिथौरागढ़ गृह क्षेत्र का व्यक्ति सीएम बना।
विज्ञापन


मयूख महर को मनाने पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि सरकार नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल के संचालन के लिए प्रयास कर रही है। मयूख महर ने कहा कि प्रयास कब धरातल पर उतरेंगे। मयूख महर ने कहा कि हम हिंदुस्तान के किसानों से प्रेरणा लेकर इस धरने को अंजाम तक पहुंचाएंगे। जायज मांगों को वह अंजाम तक पहुंचाए बिना दम नहीं लेंगे। चाहे कितना भी समय लगे। धरने का संचालन भुवन पांडे ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, वरिष्ठ नेता रेवती जोशी, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पेंशनर्स सहित कई जनसंगठनों ने दिया समर्थन
कलक्ट्रेट में चल रहे कांग्रेस को होटल एसोसिएशन और सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन, पेंशनर कर्मचारी संगठन ने समर्थन दिया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के मनोज पांडे और पेंशनर संगठन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी ने कहा कि जनहित की मांगों के लिए विधायक धरने में बैठे हैं। उनका धरने को समर्थन है अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा। 


ये हैं प्रमुख मांग
- नैनीसैनी हवाई अड्डे से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू कराना
- बेस अस्पताल में पदों को सृजित कर संचालन शुरू करना
- यूकेएसएससी और यूकेपीएसी के परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ में बनाना
- जाजरदेवल- नैनीसैनी सड़क में डामरीकरण और नाली निर्माण करना
- सिकड़ानी के लोगों पर यूपीसीएल की ओर से दर्ज कराए मुकदमे वापस लेना
- सेना की ओर ग्रामीणों के बंद किए गोचर, पनघटों के रास्ते खोलने या वैकल्पिक रास्ते बनाना


विमान सेवा, अस्पताल संचालन की चल रही कार्रवाईः भाजपा
भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल का कहना है कि विमान सेवा और बेस अस्पताल के संचालन को लेकर कार्यवाही चल रही है। नियमित विमान सेवा शुरू करने के लिए फ्लाई बिग कंपनी की ओर से कुछ प्रक्रिया पूरी की जानी शेष है। बेस अस्पताल के लिए पद स्वीकृत हो गए हैं। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलनी है। मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से हो रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता सुविधाओं को लेकर प्राथमिकता से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें