गंगोलीहाट के टुंडा ग्रिम पंचायत के लोगों ने शान-प्रशासन को आईना दिखाकर खुद ही सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। पिछले कई सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे गंगोलीहाट के टुंडा के ग्रामीणों शासन प्रशासन को आइना दिखाकर खुद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। श्रमदान से ग्रामीणों ने एक किमी सड़क का निर्माण कर दिया है। लोगों ने ग्रामीणों की पहल की सराहना की है।
गंगोलीहाट विकासखंड के टुंडा चौडा ग्राम पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने जिला सहित राजधानी के कार्यालयों के की चक्कर काटे लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। शासन प्रशासन की अनदेखी के बाद भी ग्रामीणों के हौसले कम नहीं हुए। ग्रामीणों ने युवा शिक्षित ग्राम प्रधान मनीषा देवी और उनके पति गोविंद सिंह के आह्वहन पर खुद ही सड़क काटने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। पहले दिन छह युवाओं, महिलाओं ने गेंती, बेलचे उठाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों की पहल के बाद सात जून तक गांव के 30 से अधिक युवाओं ने श्रमदान कर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीण एक किमी सड़क का निर्माण कार्य कर चुके हैं। गोविंद सिंह का कहना है कि वो कुछ साल पूर्व मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके मन में हमेशा गांव के विकास कि चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्राइवेट नौकरी छोड़ गांव आए और पत्नी मनीषा देवी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाया। इस चुनाव में ग्रामीणों के आशीर्वाद से जीत मिली। उन्होंने बताया कि गांव की सबसे बड़ी समस्या सड़क का नहीं होना था। इसके लिए उन्होंने जन प्रतिनिधियों व सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटे लेकिन किसी को भी ग्रामीणों का दर्द नहीं दिखा। कहां इसके बाद उनके मन में खुद ही सड़क बनाने का ख्याल आया और सड़क का निर्माण शुरु कर दिया। अब इटाना के ग्रामीणों ने भी सड़क का श्रमदान से निर्माण करने का निर्णय लिया है।
----::::डोली के सहारे मरीजों और गर्भवतियों को पहुंचाते थे सड़क तक :: पिथौरागढ़। ग्राम प्रधान मनीषा देवी का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि सड़क नहीं होने से बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता था। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों के सहयोग का आभार प्रकट किया है।
----::::: बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा हैं मनीषा देवी :: पिथौरागढ़। टुंडा चौक ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा है। वो जेएनएम भी पहले पूरा कर चुकी हैं उन्होंने एम अंग्रेजी से किया है।