फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बोगडियार में भूस्खलन से सैकड़ाें बकरियों की मौत

Thu, 28 Aug 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बोगडियार में भारी भूस्खलन में सैकड़ों बकरियों की मौत हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भगत बाछमी ने बताया कि भुर्तिंग निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र कुंवर सिंह की भेड़ बकरियां इन दिनों बोगडियार क्षेत्र में थी। इस दौरान चट्टान टूटने से लगभग 400 बकरियों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जहां पर पहाड़ी टूटी है वहां से लेकर नदी तक भेड़ बकरियों के शव बिखरे पड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से मौका मुआयना कर प्रभावित बकरी पालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें