पिथौरागढ़। सीमांत जिले में इस साल आग की 104 घटनाओं में सौ हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद अब आग की घटनाओं में काफी हद तक अंकुश लग गया है।
इस बार जनवरी में ठंड नहीं होने और गर्मी अधिक पड़ने से शुरुआती दौर में आग की घटनाओं में इजाफा होने लगा था। अप्रैल और मध्य मई तक ही आग की 79 घटनाएं हो गई थीं। इसके बाद बारिश होने से जंगलों की आग भी बुझ गई। बीच-बीच में फिर से जंगल झुलसते रहे। प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दोगड़े ने बताया कि आग लगने की घटनाएं डीडीहाट रेंज में अधिक हुई है। वन पंचायत में आग लगने की 67 और आरक्षित वन में 37 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच तुरंत आग पर काबू पाया। संवाद