पिथौरागढ़। भारी बारिश से केदार पुनेड़ी निवासी भीम राम के मकान की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे में घर में रखा सामान दब गया। सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक भरत मेहता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मकान रहने लायक नहीं है। ऐसे में पीड़ित परिवार को आईटीआई कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।