फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कनालीछीना के सांगड़ी गांव में गिरा मकान

Fri, 01 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना के सांगड़ी गांव में दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। समय रहते परिवार के सदस्यों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंद बल्लभ पंत, उर्वा दत्त पंत और सुभाष पंत की संयुक्त बाखली है। बृहस्पतिवार की शाम को अचानक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। सभी लोग समय रहते घर से निकलकर बाहर आंगन में आ गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। छत के मलबे में दबने से कपड़े, राशन सहित अन्य सामान नष्ट हो गया है। जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र पंत ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री प्रदान की है। पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें