नाचनी/पिथौरागढ़। क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई। ओलों की चपेट में आने से नाचनी बिर्थी लेटवा निवासी भवान सिंह दानू के घोड़े की मौत हो गई। थल मुनस्यारी सड़क के नया बस्ती, हरड़िया, ककड़सिंह बैंड आदि भूस्खलन स्थानों पर आंशिक बोल्डर पत्थर गिरे। बेमौसमी बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से कनालीछीना विकासखंड के विभिन्न गांव में भारी नुकसान हुआ है। सतगढ़ गांव में ओलावृष्टि के कारण बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। नींबू प्रजाति के सभी फलदार पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है।