फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिमालयन ब्रांड नाम से बेचा जाएगा शहद

Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश की नामी आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनी डाबर इंडिया ने सीमांत जिले के गंगासेरी गांव को हनी क्लस्टर के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है। डाबर इंडिया के सहयोग से जीवंती ट्रस्ट 60 किसानों को प्रशिक्षण दे रही है। ये किसान कूर्मांचल सेवा समिति से जुड़े हैं। इस दौरान किसानों को मौन पालन के लिए मधु बाक्स भी बांटे गए।
विज्ञापन

डाबर के प्रधान वैज्ञानिक सुरेंद्र भगत ने डाबर इंडिया की ओर से देशभर में चलाई जा रही परियोजना की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में शहद और इसके उत्पादों की अधिक मांग है। हिमालयी क्षेत्र में उत्पादित शहद ऑर्गेनिक होने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता से युक्त है।

आयोजक संस्था के प्रकाश पांडेय ने कहा कि संस्था ने क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और मधुमक्खी पालन की संभावनाओं का अध्ययन करने के बाद शहद क्लस्टर के रूप में गंगासेरी क्षेत्र के छह गांवों को चुना है। यहां 200 मधु बॉक्स बांटे जाएंगे। वहां कूर्मांचल सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश बिष्ट, संस्था के प्रशिक्षक हीरा सिंह मेहता, उद्यान विभाग के एडीओ गणेश गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें