फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली महोत्सव की तैयारियां शुरू

Sun, 04 Feb 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होली महोत्सव की तैयारी बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामलीला प्रबंधकारिणी समिति ने होली महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। होली महोत्सव में कई गांवों के होली दल होली गायकी से धमाल मचाएंगे।

विज्ञापन


समिति की बैठक में तय हुआ कि 26 फरवरी को एकादशी व्रत और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी और 1 मार्च को शहर के नजदीकी गांवों के दल होली गायन की प्रस्तुति देंगे। बताया गया कि इस साल रतवाली, नाकोट, मड़खड़ायत, डयोडार, धमौड़ा, खड़किनी, विषाड़, बड़ाबे, कुमौड़, काली कुमाऊं के दल प्रस्तुति देंगे। बैठक में शिवराज अधिकारी, राजेंद्र चिलकोटी, नवीन भट्ट, दीपक नगरकोटी, उमेश जोशी, अशोक पाटनी, राकेश शाह, आईडी भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें