आईटीबीपी मिर्थी में आयोजित हिंदी पखवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 7वीं वाहिनी, आईटीबीपी मिर्थी में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कमांडेंट प्रशांत यादव ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में कमांडेंट यादव ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे आत्मीयता से अपनाना हर देशवासी का कर्तव्य है। समारोह में द्वितीय कमान और राजभाषा अधिकारी अरविंद चंद्र, निरीक्षक सुनील कुमार, गिरधर सिंह, मोहन सिंह, अभिषेक कुमार, भगवान सिंह आदि अधिकारी व हिमवीर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संवाद