लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस में आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कमांडेंट संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित साइकिल रेस का उद्देश्य जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान जवानों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रेस में हिस्सा लिया। यहां उप सेनानी राजकुमार बोहरा, सहायक सेनानी दीप सैनी व ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।