फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दौड़ में हिमांशु, तन्मय, पिंकी, मयंक प्रथम

Wed, 27 Sep 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में विजेता को पदक पहनाते अति​​थि। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लाॅक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में 10 एनपीआरसी के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

ब्लाॅक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु जोशी, बालिका वर्ग में दीपिका, 200 में हिमांशु जोशी, दीपिका, 400 में हर्षित बोरा, गर्विता बिष्ट और सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर में तन्मय महरा, पिंकी गंगोला, 400 में मयंक पंत, कामाक्षी शाह, 600 में आयुष कुमार, अंजली प्रथम रहीं।
लोकनृत्य और समूह गान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणकोट और सब जूनियर वर्ग में आदर्श विद्यालय भाटगांव, रेनेशा नर्सरी स्कूल प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में दिव्यांश, हिमांशी प्रथम रही। अंताक्षरी, समूह गान में राप्रावि रणकोट, सुलेख प्रतियोगिता में राप्रावि किमटा प्रथम रहा। कबड्डी में रेनेशा नर्सरी स्कूल, खो-खो में राप्रावि गंगोलीहाट की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग गोला क्षेपण में मयंक पंत, चक्का क्षेपण में पुष्कर डसीला, पिंकी प्रथम रहीं। ब्लाॅक खेल समन्वयक भूपेश बिष्ट, प्रभारी बीआरसी भीमराज सिंह भंडारी ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में खीम सिंह भंडारी, विजय कुमार वर्मा, जीवन सिंह नेगी, इंद्र सिंह कार्की, रेणुका जोशी, गीता रावल, संजय कुमार, आनंद सिंह चमलेगी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें