पिथौरागढ़। जीआईसी थरकोट, बालाकोट में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगित में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। छात्र-छात्राओं ने गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान आदि के सवालों के जवाब देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिमांशु नेगी प्रथम, उमेश नेगी द्वितीय और ललित माहरा तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीसी पाठक, प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय, अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।