फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नृत्य में हिमांशी और गायन में लक्षिता ने मारी बाजी

Mon, 12 Aug 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बनबसा में राष्ट्रीय युवा वाहिनी की प्रतियोगिता के विजेता बच्चे अति​थियों के साथ। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी उत्तराखंड की राज्य स्तरीय गायन और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बनबसा ग्लोरियस एकेडमी के प्रबंधक रविंद्र पांडेय की अध्यक्षता और प्रकाश गोस्वामी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। नृत्य में 11 से 16 वर्ष वर्ग में हिमांशी रावत, पलक कापड़ी, अल्का पहले तीन स्थानों पर रहे।

गायन के 11 से 16 वर्ष वर्ग में लक्षिता जोशी प्रथम, तन्मय गहतोड़ी द्वितीय और पंखुड़ी चौधरी तृतीय रहीं। गायन ओपन वर्ग में नमन वर्मा प्रथम, दिनेश हेनरी द्वितीय, पूजा उप्रेती और अभिषेक रस्तोगी तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका में अनिल पालीवाल, शेफाली माहेश्वरी, प्रेरणा सक्सेना, गौतम सिंह रावत रहे। इस मौके पर शिक्षा, चिकित्सा, खेल कूद, साहित्य, समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आभार वाहिनी के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने आभार जताया। वहां हेमा जोशी, विजय अग्रवाल, कमलेश भट्ट, बलबीर प्रजापति, सुनीता मुरारी, माधवी धामी, सुरेश उप्रेती, भुवन भट्ट, नीरज कापड़ी, भरत प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें