पिथौरागढ़। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार भामा ने बताया कि स्कूल की हिमानी बिष्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम जबकि जिले में दूसरा स्थान बनाया है। अंकिता खनका 97 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रणव भट्ट 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद