फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिरन-चीतल ने बजेटी में मचाया धमाल

Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बजेटी वार्ड में आयोजित हिलजात्रा में हिरन-चीतल के पात्रों ने मैदान में खूब धमाल मचाया। हिलजात्रा देखने के लिए कई क्षेत्रों के दर्शक उमड़े।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र में आठूं पर्व के समापन के रूप में हिलजात्रा मनाई जाती है। इसके तहत आठूं पर्व से ही बजेटी में रात को खेल लगाए जा रहे हैं। इस दौरान मुखौटों की सफाई कर उनमें पेंट लगाया गया। बजेटी हिलजात्रा मेला समिति की ओर से रविवार को मैदान की सफाई की गई। दोपहर बाद से ही जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में हिलजात्रा देखने मैदान में पहुंच गए। रंग-बिरंगे परिधान और मुखौटों से सुसज्जित हिरन-चीतल की जोड़ी ने मैदान में आते ही धमाल मचाया।
इसके बाद छोटी हल, गल्या बल्द, रोपाई करने वाली पुतारियां मैदान में पहुंचीं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद घोड़ा वाला, दही वाला भी मैदान में पहुंचा। उन्होंने भी अपने हास्य से खूब वाहवाही लूटी। वहां मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, समिति के अध्यक्ष नवीन सेठी, केदार सेठी, मनोज देवलाल, मनोज कुमार, बसंत कुमार समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें