फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक महरा ने किए बालेश्वर महादेव के दर्शन

Thu, 29 Jan 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल बालेश्वर मंदिर में परिवार के साथ उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश आलोक महरा। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक महरा इन दिनों कुमाऊं भ्रमण पर हैं। न्यायाधीश महरा बृहस्पतिवार सुबह चौकोड़ी से पौराणिक बालेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ में उनकी पत्नी हरप्रिया महरा और बेटा सक्षम महरा भी थे। उन्होंने गर्भ गृह में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी कृष्णानंद भट्ट ने पूजा कराई। उन्होंने भैरव नाथ मंदिर में भी पूजा की। बाद में उन्होंने थल के पास बलतिर गांव में स्थित प्राचीन एक हथिया देवाल की कलाकृति को भी देखा। एक ही रात में एक पत्थर से तराशी गई बेजोड़ कलाकृति को देखकर वह अभिभूत हुए। इसके बाद न्यायाधीश पांखू स्थित न्याय की देवी कोटगाड़ी भगवती मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। वहां से वह बागेश्वर के लिए रवाना हो गए। थल में उनकी अगवानी के लिए तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा और थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें