फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खटीमा से हेरोइन पहुंचा दी पिथौरागढ़, आरोपी गिरफ्तार; ऊंचे दामों में बेचना था मकसद

Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बलधार, किमखोला, जौलजीबी निवासी भूपेंद्र सिंह बिष्ट (23) को घाट चौकी के पास उसकी बाइक पर पकड़ा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ पुलिस ने सीमांत जिले में 12 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बलधार, किमखोला, जौलजीबी निवासी भूपेंद्र सिंह बिष्ट (23) को घाट चौकी के पास उसकी बाइक पर पकड़ा गया। वह खटीमा से हेरोइन लेकर आया था। युवक इसे पिथौरागढ़ में ऊंचे दामों पर युवाओं को बेचने की फिराक में था।

पुलिस और एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जांच अभियान चलाया था। पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि उसे खटीमा टोल पर मंजीत नाम के व्यक्ति ने हेरोइन दी थी। पुलिस अब मंजीत की तलाश कर रही है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली गई है। तस्करी की पूरी चेन खंगाली जा रही है जिसमें अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें