पिथौरागढ़। मानसूनकाल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आपातकाल में तत्काल राहत देने के लिए बुधवार को देहरादून से हेलीकाॅप्टर पहुंचेगा। हेली के संचालन के लिए पिथौरागढ़ में स्टाफ पहुंच गया है। डीएम रीना जोशी ने बताया कि मानसूनकाल के दौरान पिथौरागढ़ में हेली की आवश्यकता रहती है। इसलिए सरकार से हेली की डिमांड की गई थी। शासन की ओर से हर साल मानसूनकाल में जिले को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाता है। इससे सीमांत धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में आपदा की स्थिति में त्वरित मदद पहुंचाने में सहायता मिलती है। संवाद