व्यास घाटी के गांवों में बडानी पूजा में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने के इच्छुक लोगों को शुक्रवार को भारी निराशा हुई। ईंधन न मिलने से हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। बडानी पूजा को देखते हुए हेलीकॉप्टर यहां दो दिन पहले पहुंच गया था। बताया गया है कि करीब 50 लोग ऐसे हैं जो हेलीकॉप्टर से जाने के लिए तैयार बैठे हैं। जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल और भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने एसडीएम ने मांग की है कि तत्काल ईंधन की व्यवस्था की जाए और 26 सितंबर तक दो हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएं। क्योंकि यदि लोग समय पर पूजा कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए तो उनको भारी मलाल रहेगा। एसडीएम पारितोष वर्मा ने कहा है कि हेलीकाप्टर के लिए ईंधन की व्यवस्था की जा रही है।