संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सो में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। सोमवार देर शाम कनालीछीना, सतगढ़, पलेटा,अस्कोट, नाचनी सहित कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई स्थानों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। देर शाम हो रही बारिश के कारण कनालीछीना, मूनाकोट के विभिन्न हिस्सों में विद्युत व्यवस्था भी बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़।