फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हृदय रोगियों को ठंड के मौसम में सावधानी रखने की जरूरत

Wed, 13 Dec 2023 09:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डॉ. डीएस धर्मशक्तू, मुख्य फिजि​शियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हृदय रोगियों को ठंड के मौसम में स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बीडी पांडे जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने बताया कि ठंड में तापमान कम होने से शरीर की रक्त वाहिकाओं में संकुचन (वासोकोनस्ट्रिक्शन) होता है। यह वाहिका रक्तचाप बढ़ा सकता है। इससे हृदय के लिए शरीर के अंगों तक रक्त पंप कर पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इस बढ़े दबाव से हृदय रोग से पीड़ित लोगों में एनजाइना, दिल का दौरा, अतालता (दिल की धड़कन का असामान्य होना) और अन्य हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


जाड़ों के मौसम में ये सावधानी बरतें
ठंड में हृदय रोगियों नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराएं।
हाई कैलोरी डाइट से परहेज करें।
शरीर को गर्म रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सुबह अधिक ठंड होने पर खुले में घूमने से परहेज करें।
घर के भीतर नियमित हल्का व्यायाम करें।
ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें