फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 300 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं

Tue, 10 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन हल्द्वानी की ओर से मदकोट में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक जोगा सिंह धामी, पूर्व शिक्षक बाला सिंह पवार ने रिबन काटकर कर शिविर का उद्घाटन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह पांगती ने समग्र पहल के संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की किताबों और संचालन के लिए दस हजार रुपये की राशि भेंट की। शिविर में चिकित्सकों ने 300 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइएं बांटीं। समग्र पहल मदकोट के सदस्य हरेंद्र पवार, अनिल भट्ट, छत्र सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह परिहार, दिनेश भंडारी, डाॅ. राजेंद्र मर्तोलिया, डाॅ. गोकर्ण जंगपांगी ने शिविर संचालित करने पर सहयोग किया। समग्र सदस्यों ने एसोसिएशन से प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर का आयोजन करने की अपील करते हुए आभार जताया। इस दौरान आईटीबीपी कमानडेंट डॉ. विवेक पाल, आयकर आयुक्त कुमाऊं रीजन नरेंद्र सिंह जंगपांगी, हल्द्वानी के दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें