पिथौरागढ़। जागृति कॉलोनी, पदमपुर कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। दयानंद विद्यालय में आयोजित शिविर में लोगों की शुगर, बीपी, एक्स-रे समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद लोगों को दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान मेयर कल्पना देवलाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी, पार्षद पवन पाटन और पंकज बिष्ट तथा विद्यालय प्रबंधक गंगा दत्त जोशी ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से आम लोगों को काफी लाभ मिलता है।