फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेड़ा में हुआ पर्यावरण शुद्धि और कोरोना नाशक यज्ञ

विज्ञापन
नेड़ा के भारत सदन में हवन यज्ञ करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेड़ा में पर्यावरण की शुद्धि और कोरोना खात्मे के लिए यज्ञ किया गया। लोगों ने कहा कि पौराणिक काल से शुद्धता के लिए हवन, यज्ञ होते रहे हैं। मंगलवार को स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी के नेतृत्व में भारती सदन में यज्ञ कार्यक्रम किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। स्वामी कच्चाहारी ने कहा कि पर्यावरण शुद्धि यज्ञ बेहद जरूरी है। दीपावली पर पटाखों का विषैला धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए हवन करना आवश्यक है। घर-घर में हवन, यज्ञ होना चाहिए, क्योंकि यह पर्यावरण के लिए हितकारक और कोरोना नाश में कारगर है। उन्होंने कहा कि वेदों में यज्ञ, हवन का बड़ा महत्व है। यज्ञ कार्यक्रम में गोपाल दत्त सती, राजेंद्र सिंह, नीरज, भारती सिंह, मेघा, सुनीता आकोटी, देवकी कोरंगा, ध्रुव, दीपा धामी, पुष्कर सिंह, सूर्यप्रताप, ओजस्वी, गौरव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें