फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: हफ्तेभर से रोड बंद...20 किमी का लग रहा अतिरिक्त फेरा, चट्टान गिरने से मार्ग हुआ था बंद

Thu, 27 Feb 2025 04:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

अस्कोट में सड़क कटिंग के दौरान चट्टान गिरने से बंद हंसेश्वर-भागीचौरा सड़क एक सप्ताह बाद भी नहीं खुल सका है। लोगों को 20 किमी का अतिरिक्त फेरा लगा ओगला होते हुए आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हंसेश्वर-भागीचौरा सड़क पर पड़ा चट्टानों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट में सड़क कटिंग के दौरान चट्टान गिरने से बंद हंसेश्वर-भागीचौरा सड़क एक सप्ताह बाद भी नहीं खुल सका है। लोगों को 20 किमी का अतिरिक्त फेरा लगा ओगला होते हुए आवागमन करना पड़ रहा है। इसमें समय भी अधिक लग रहा है और खर्च भी बढ़ गया है।

19 फरवरी को डुंगरा-पसमा के पास भारी भरकम चट्टानें पोकलेन के ऊपर गिर गई थीं। इससे ऑपरेटर की जान चली गई और मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना को एक सप्ताह होने को है अभी तक सड़क पर पड़ी चट्टानों को नहीं हटाया गया है। इससे इस रूट पर वाहनों की आवाजाही ठप है। सड़क से बोल्डर नहीं हटाने से लोगों में नाराजगी है।

पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख डीपी पोखरिया, सुरेंद्र सिंह, दीपक, धीरेंद्र नारायण, शंकर पोखरिया आदि ने पीएमजीएसवाई से शीघ्र मार्ग पर पड़े बोल्डर हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें