फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हनेरा की टीम पहुंची फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

Sun, 01 Oct 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में फुटबॉल खेलने के लिए तैयार ​खिलाड़ी। स्रोत: फुटबॉल एसोसिएशन
विज्ञापन
- मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें हनेरा की टीम ने महावीर क्लब दशाईथल को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कोठारी, उपाध्यक्ष भगवती पंत , मंत्री प्रदीप पंत, कमल महरा, नरेश कोठारी और एसएन राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हनेरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महावीर क्लब दशाईथल की टीम 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावल ने बताया कि विजेता टीम में 25 हजार और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री पाठक, कल्याण सिंह धानिक और किशन उप्रेती ने गंगोलीहाट फुटबॉल क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब के प्रयासों से युवाओं का ध्यान खेलों की ओर आकर्षित हो रहा है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका घनश्याम शाह, लाइनमैन मनीष बोरा, विक्रम बोरा ने निभाई। मैच का आंखोंदेखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट, सुबोध जोशी ने सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें