फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट, चंपावत में बारिश के साथ गिरे ओले

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को गंगोलीहाट में सड़कों पर गिरे ओले। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़/चंपावत। मौसम ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में जहां बारिश हुई वहीं गंगोलीहाट में मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी गिरे। पिथौरागढ़ के बीसाबजेड़ क्षेत्र में भी भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों से सब्जी और फलदार पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही। शाम पांच बजे से बादल घिरने शुरू हुए। गंगोलीहाट में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। बारिश के कारण वनों में काटी गई घास को नुकसान पहुंचा है। जिला मुख्यालय में शाम छह बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। मुनस्यारी में बूंदाबांदी हुई जबकि चोटियों पर हिमपात हुआ। चोटियों पर हिमपात की वजह से इस बार कड़ाके की ठंड जल्दी शुरू हो गई है। धारचूला की व्यास और दारमा घाटी की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ।
उधर चंपावत में बृहस्पतिवार देर शाम तेज बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। अंधड़ के चलते आधे घंटे तक बिजली भी गुल रही। इस दौरान कुछ देर के लिए शहर की यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। दस मिनट की बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ। इधर जिले की दो सड़कें (सिमलखेत-सिब्योली, कामाज्यूला-भनार) दिनभर बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें