अतिथि शिक्षकों ने मांगी नियुक्ति
- फोटो : अमर उजाला
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अतिथि शिक्षकों ने हरीश रावत के पुन: मुख्यमंत्री बनने के एक सप्ताह के बाद भी पुन: नियुक्ति के आदेश जारी न होने पर रोष व्यक्त किया है। अतिथि शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शंकर परगाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राष्ट्रपति शासन के दौरान नियुक्ति न मिलने को लेकर जब अतिथि शिक्षकों ने देहरादून में आंदोलन किया था तो मुख्यमंत्री हरीश रावत, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने आंदोलन स्थल पर आकर धरना दिया था। उन्होंने कहा कि 18 मई तक शासनादेश जारी न होने पर 19 मई से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। अनिल बोरा, मेघा बोरा, जगत बुंगला, पंकज उप्रेती, कविता मेहरा, हीरा धानिक, राकेश कुमार, स्वाति टम्टा ने विचार रखे।