सतगढ़ के पास ग्रिफ ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर लॉकडाउन के कारण बंद पड़ा चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को ग्रिफ ने सतगढ़, गुड़ौली और कनालीछीना के पास चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया।
बता दें कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से चौड़ीकरण का कार्य ठप पड़ा था। मजदूर भी घरों में बैठे थे। 20 अप्रैल से चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। काम शुरू होने के बाद गिफ्र ने पानी का छिड़काव भी किया इससे लोगों को धूल से निजात भी मिली। संवाद