बनबसा (चंपावत)। हरियाली तीज के अवसर पर श्री राधा शरणम सेवा समिति ने ठाकुर जी का झूलन उत्सव मनाया। इस दौरान भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए। समिति के प्रमुख सेवक कपिल भार्गव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राधा नाम से जोड़ना है। उन्होंने यह भी बताया कि समिति सावन के हर सोमवार को मां शारदा आरती का आयोजन करती है। इस वर्ष से नवरात्र पर्व पर नौ दिनों तक शारदा आरती आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस उत्सव में बनबसा, टनकपुर और खटीमा के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यहां देवेंद्र पाटनी, सरोज चंद, वैभव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ललित चौधरी, शिव नारायण साहू, राजू पारीक, केसर सिंह खोलिया, द्रुवेंद्र सिंह चौहान, शेखर भट्ट आदि थे।