पिथौरागढ़। गीतांजलि गोकर्णेश्वर सेवा संस्थान की तीन दिवसीय हरित हिमालय कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पृथक्करण और पुनर्चक्रण के उपाय बताए गए। सचिन बोहरा और दीपक नेगी ने प्रतिभागियों को जानकारी दी। समापन पर प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां संस्था के अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रधानाचार्य रेखा जोशी, अखिलेश सौन, अंजलि अधिकारी उपस्थित थे।