फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीण डाक सेवक संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 02 Mar 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्रामीण डाक सेवक संघ ने मांगों को लेकर मुख्य डाकघर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कमलेश चंद्र कमेटी के 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा के लिए वरिष्ठ जीडीएस कर्मियों को दो-दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा सामूहिक बीमा राशि को पांच लाख कर ग्रामीण डाक सेवकों को लाभ दिलाने, ग्रामीण डाक सेवकों की सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रेज्युटी पांच लाख रुपये करने और न्यूनतम पेंशन योजना में उन्हें भी शामिल करने की मांग की। ग्रामीण डाक सेवकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान संगठन अध्यक्ष भाष्कर सिंह धामी, सचिव चरन सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें