पिथौरागढ़। लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच का गठन किया गया है। पिथौरागढ़ अस्कोट निवासी गोविंद सिंह भंडारी को अध्यक्ष और गर्खा पिथौरागढ़ के पूरन चंद्र पंत को महासचिव बनाया गया है। बेड़ीनाग निवासी और ऊधमसिंह नगर के डीएम युगल किशोर पंत को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
लोहाघाट के प्रदीप कुमार जोशी, द्वाराहाट के हरि दत्त पुजारी को उपाध्यक्ष, काशीपुर के ओमनारायण और पिथौरागढ़ के टीसी उपाध्याय को उपसचिव बनाया गया है। अस्कोट पिथौरागढ़ के हरीश पाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विकासनगर देहरादून के विजय कुमार और गर्खा पिथौरागढ़ के नीरज पंत मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालेंगे। चंबा टिहरी के मनोज कुमार बहुगुणा, हरिद्वार के रविंद्र कुमार, हल्द्वानी के हरीश चंद्र पाठक और डीडीहाट के किशोर शाह सलाहकार बनाए गए हैं।
अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि मंच के गठन का उद्देश्य लोक कला के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें सहयोग देना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही सभी जिलों में मंच के क्रियाकलाप शुरू कर दिए जाएंगे। जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।