फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नेट पैक रिचार्ज की सुविधा देगा राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
गोविंद सिंह भंडारी, जिलाध्यक्ष राशिसं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। लॉकडाउन के चलते प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बन्द हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत बच्चों को व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिये शिक्षण कराया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षण से जुड़ने के लिए बच्चों के घरों में स्मार्टफोन व उसमें पर्याप्त नेट पैक का होना जरूरी है। ऐसे में गरीब व निर्धन परिवारों के बच्चों को राजकीय शिक्षक संघ नेट पैक का खर्च दे रहा है। राजकीय शिक्षक संघ ने अस्कोट, ओगला, सिंगाली, गर्खा क्षेत्र में अपनी जन-सहायतार्थ मुहिम के तहत सरकारी विद्यालयों के गरीब व निर्धन परिवारों के बच्चों को पौष्टिक आहार, लेखन सामग्री के साथ-साथ उन्हें नेट पैक रिचार्ज की सुविधा देने का कार्यक्रम शुरू किया है। जिलाध्यक्ष गोविन्द भण्डारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के तहत जिन बच्चों को नेट पैक रिचार्ज सम्बन्धी दिक्कत होगी उनका रिचार्ज व्यय शिक्षक संघ वहन करेगा। इसके लिए बच्चों को उनके ऑनलाइन शिक्षण हेतु बने ग्रुपों के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। बच्चों को बताया गया है कि नेट पैक रिचार्ज उन्हीं नम्बरों में किया जाएगा जो ऑनलाइन शिक्षण ग्रुप में पंजीकृत हैं। :... ताकि कोई बच्चा वंचित न रहे ::: हमारा प्रयास है कि खर्च की कमी से कोई बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा से वंचित न रहे। ऐसे बच्चों को नेट पैक रिचार्ज की सुविधा निरन्तर रुप से तब तक जारी रहेगी, जब तक ऑनलाइन शिक्षण चलेगा। -गोविन्द भंडारी जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें