प्राथमिक शिक्षक संघ जरूरत मंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री बाट रहा है।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र मे लोगों को खाद्यान्न सामग्री बांट रहा है। शिक्षक संघ की पहल की लोगों ने सराहना की है। साथ ही शिक्षक संघ अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और कोरोना से बचाव की जानकारी भी दे रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि अब तक 90 विद्यालयों एवं सेवित क्षेत्र के बहुत ही जरूरत मंद परिवारों को सहायता स्वरुप खाद्यान किट बांटी जा रही है।