डीडीहाट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी की सुविधा सुधारने के लिए शुक्रवार को 66वें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। इन आंदोलनकारियों ने चिल्ड्रन पार्क में धरना दिया। आंदोलनकारी राजेंद्र बोरा ने कहा कि सर्वदलीय समिति के नेतृत्व में लोग एकजुट होकर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। आंदोलनकारी बहादुर ने कहा कि सरकार सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं की सुध नहीं ले रही है। इस अनदेखी को नहीं सहा जाएगा। धरने में भगवान टम्टा, नीरज सिंह, नरेंद्र राम, भगवान सिंह, विक्रम देउपा, ललित चुफाल आदि बैठे। संवाद