फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बताए, पहले कंपनियों के साथ हुए एमओयू से क्या फायदा हुआ : माहरा

Thu, 09 Nov 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कंपनियों के साथ हुए एमओयू पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार अभी कंपनियों से एमओयू करने की जो बात कर रही है वह तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय में हुए थे। कंपनियों के साथ पहले जो एमओयू हुए उनसे कितना लाभ प्रदेश को हुआ सरकार को इसका ब्योरा जनता के सामने रखना चाहिए। सरकार इनवेस्टर समिट के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ऐसी कंपनी से लंदन में जाकर एमओयू कर रही है जिसकी नेट वर्थ 28 लाख है और जो पहले से ही उत्तराखंड में काम कर रही है। ऐसी कंपनी के साथ लंदन में जाकर एमओयू करने की क्या जरूरत पड़ गई।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी, हरीश रावत के समय में सिडकुल में आई कंपनी वापस जा रही हैं। इन कंपनियों के वापस जाने का मुख्य कारण उनको 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं होना, अच्छी सड़कों का नहीं होना, कानून व्यवस्था का ना होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक कंपनी को उससे बिना बिजली खरीदे ही भुगतान कर रही है जिसका बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक मयूख महर के धरने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में करन माहरा ने कहा कि सरकार को पिथौरागढ़ के लोगों को हवाई सेवा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानी होगी। ये पिथौरागढ़ के लोगों का हक है। सरकार के इशारे पर धरने को समाप्त करने के लिए कई प्रपंच किए जा रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर धारचूला विधायक हरीश धामी, जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महेंद्र लुंठी, मुकेश पंत आदि कार्यकर्ता थे।

चुनाव लिए तैयार है कांग्रेस

पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस प्रत्येक आठ से 10 बूथों पर मंडलम बना रही है। चुनाव में कांग्रेस महिला सुरक्षा, अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला, किसानों को कुचलने, ममता आर्या हत्याकांड सहित कई अन्य जन मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। संवाद

अग्निवीर योजना ने तोड़ी उत्तराखंड की कमर

पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना योजना ने पूरे उत्तराखंड की कमर तोड़ दी है। इस योजना के बाद उत्तराखंड की 50 प्रतिशत आर्थिकी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व केदारनाथ में 230 किलो सोना लगाया गया था। अचानक वह 23 किलो हो गया। बाकी सोना कहां गया सरकार इसका जवाब नहीं दे पा रही है। संवाद
मांगों को लेकर क्रमिक धरना जारी

पिथौरागढ़। नियमित हवाई सेवा, बेस अस्पताल शुरू करने सहित चार अन्य मांगों को लेकर 11वें दिन भी कांग्रेस का क्रमिक धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक मयूख महर समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, धारचूला विधायक हरीश धामी, चंपावत जिलाध्यक्ष पूरन खड़ायत, एआईसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी सहित कई लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। बार एसोसिएश, छात्र संघ संयुक्त सचिव और स्टेट हेल्थ फ्रंटलाइन वर्कर्स यूनियन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। संवाद

पुतला फूंकने से बेहतर होता की हवाई सेवा शुरू करने तिथि बताते : पांडे

पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल को शुरू करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधायक मयूख महर का भाजपा की ओर से पुतला फूंकने पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा सबकी जरूरत है। भाजपा फूंकने की जगह हवाई सेवा शुरू करने का पत्र जारी करती तो अच्छा रहता। विधायक या कांग्रेसी किसी को कुछ अमर्यादित नहीं बोल रहे हैं। धरना गांधीवादी नीतियों के अनुसार चल रहा है। भाजपा के लोगों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए झूठ फैला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें