फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष में नहीं हुए प्रवेश

विज्ञापन
गणाई में बंद पड़ा पॉलीटेक्निक का बालिका छात्रावास। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई दो ट्रेडों के भरोसे चल रहा है। नए ट्रेडों को स्वीकृति नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए नहीं आ रहे हैं। इस वर्ष अब तक कॉलेज में किसी छात्र ने प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक गणाई गंगोली 2007 में खोला गया था। पॉलीटेक्निक में दो ट्रेडों आईटी और मेकेनिकल का ही संचालन हो रहा है। स्थापना के 15 साल बाद भी नए ट्रेड स्वीकृत नहीं किए गए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए नहीं आ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रथम वर्ष में अब तक एक भी प्रवेश नहीं हुआ है। द्वितीय और तृतीय वर्ष में केवल 53 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
वर्ष 2013 में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया बालिका छात्रावास भी खाली पड़ा है जबकि पहले अधिक छात्र संख्या होने से छात्रावास नियमित संचालित होता था। क्षेत्रवासी लगातार दो नए ट्रेड खोलने की मांग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड खुलने चाहिए। ट्रेड खुलेंगे तो छात्र संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा। मात्र दो ट्रेडों के सहारे कॉलेज कब तक चलेगा। -राजेंद्र सिंह, कूना, गणाईगंगोली।
राजकीय पॉलीटेक्निक में महिला छात्रावास में एक भी छात्रा नहीं है। सरकार को नये ट्रेड खोलने चाहिए जिससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी पढ़ाई का मौका मिले। -संतोष पंत, स्थानीय, गणाईगंगोली।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गणाई गंगोली में दो नए ट्रेड खोलने के लिए विधायक फकीर राम टम्टा ने उच्च शिक्षा मंत्री से बात की है। जल्द नए ट्रेड खोले जाएंगे। स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। -जितेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि, गणाईगंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें