फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जलस्तर बढ़ने से गोरी नदी ने बदला रास्ता

Thu, 18 Jul 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से वह रास्ता बदलकर अचानक किल्थम मार्ग की ओर बहने लग
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोरी नदी का जलस्तर में 0.8 मीटर वृद्धि दर्ज की गई है। अचानक जलस्तर बढ़ने से गोरी नदी मुख्य मार्ग से रास्ता बदलकर रालम से किल्थम की ओर जाने वाले पैदल रास्ते की ओर बहने लगी है। नदी के अचानक रास्ता बदलने से किल्थम गांव के 150 परिवारों का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सीमांत तहसील मुनस्यारी में लगातार हो रही बारिश से गाड़ गधेरे और नदियां उफान पर हैं। बुधवार से हो रही लगातार बारिश से गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से रालम किल्थम के संपर्क रास्ते के ऊपर से बहने लगी है। इससे ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। गोरी नदी के अचानक रास्ता बदलने के बाद किल्थम के ग्रामीणों के साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में प्रवास पर गए ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीण रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए मुनस्यारी बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हाेंने शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


-

पिथौरागढ़ जिले के नदियों का जलस्तर मीटर में

नदी जलस्तर खतरे का निशान - जलस्तर में वृद्धि

काली नदी - 888.90 - 890.00 0.40

गोरी नदी मदकोट- 1212.70 - 1215.10 0.8

गोरी नदी जौलजीबी - 605.60 - 607.80 1.7

सरयू नदी घाट - 446. 70 - 453.00- 0.20

-

कोट -

नदी का जलस्तर सामान्य है। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में तहसील मुख्यालय से जानकारी जुटाई जा रही है।

भूपेंद्र महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें