फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जेवलिन थ्रो में हीरा ने जीता स्वर्ण, अभिनव ने रजत पदक

Fri, 21 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रही वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में जेवलिन थ्रो में मुनस्यारी के हीरा
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रही वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। जेवलिन थ्रो में मुनस्यारी के हीरा सिंह दास्पा ने स्वर्ण और डीडीहाट के अभिनव ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

हीरा ने 35 मीटर और अभिनव ने 30 मीटर जेवलिन थ्रो किया। इससे पहले अभिनव ने बैडमिंटन में कांस्य पदक और 100 मीटर रिले दौड़ में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। तिरंगा हाथ में लिए हीरा सिंह दास्पा और अभिनव पांगती को पदक पहनाए गए।

अभिनव और हीरा हैं रिश्तेदार
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अभिनव पांगती और हीरा सिंह दास्पा रिश्तेदार हैं। हीरा सिंह दास्पा अभिनव पांगती की पत्नी आशा के बड़े भाई हैं। अभिनव को उनकी बहन दीक्षा पांगती धर्मशक्तू ने अपनी एक किडनी दी है जबकि हीरा सिंह दास्पा को उनकी बहन आशा पांगती दास्पा ने किडनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें