बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । तहसील मुख्यालय से 12 किमी दूर बैठोली गांव में अज्ञात बीमारी से आधा दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई है। कई बकरियां अभी बीमार हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रेम सिंह, पूजा की दो-दो, कंचन की चार बकरियों की मौत हुई है। बकरियों में फैली बीमारी से पशुपालक परेशान हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से बीमारी पर रोकथाम लगाने और पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।