नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जताते चौकोड़ी के लोग। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी बेड़ीनाग भूमि संघर्ष समिति की बैठक चौकोड़ी में हुई। लोगों ने टी स्टेट की भूमि पर बने भवन स्वामियों को मालिकाना हक के बजाय नोटिस दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
मनोज सानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि उन्होंने जीवन भर की कमाई से मकान बनाया है। अब उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस मिलने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि अगले सप्ताह पिथौरागढ़ के दौरे पर आ रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की जाएगी। लोकसभा चुनावों से पूर्व यदि भूमि का मालिकाना हक नहीं दिया गया तो लोकसभा चुनाव और पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकार के किसी भी कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।
बैठक में ग्राम प्रधान भावना साहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल, सुंदर मोहन पाठक, नरेश पाठक, गंगा सिंह, जीवन लाल शाह, प्रताप सिंह, गोकुल सानी, रमेश राम, देवेंद्र सिंह, राम सिंह, मोहित सिंह, हीरा सिंह, राजन राम, नंदुली देवी, हेमा देवी, मोहनी देवी आदि थे। संवाद