फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल में बालिकाओं ने दिखाया दम

Mon, 03 Jun 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में जोहार क्लब की प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब की ओर से आयोजित 69 वीं खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अंडर-14 बालिका वर्ग का फुटबाल मुकाबला सर्वोदय पब्लिक स्कूल और मुनस्यारी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम बराबरी पर रहीं। मुख्य अतिथि राजकीय इंटर काॅलेज की प्रवक्ता प्रीति कुंवर ने कहा कि बालिकाओं का प्रदर्शन सराहनीय है। कहा कि खेलों के आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, गौरव पांगती, गजराज पांगती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें