फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 30 से 40 फीसदी छूट के इलेक्ट्रानिक उपकरण की खरीद पर उपहार

Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली पर इस बार इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक स्कीम निकाली हैं। इलेक्ट्रानिक उपकरण की खरीद पर 30 से 40 फीसदी छूट के साथ ही ग्राहकों को उपहार दिए जाएंगे। स्मार्ट टीवी, मोबाइल फोन, सोलर उपकरण की खरीद पर छूट, उपहार के साथ ही वारंटी भी ग्राहकों को दी जाएगी। इस बार बाजार में आई आधुनिक तकनीक से बनी बर्तन धोने की मशीन ग्राहकाें के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


स्मार्ट एलईडी की खरीद पर 30 से 40 फीसदी की छूट दी जाएगी। नई तकनीक की बर्तन धोने के मशीन आकर्षण का केंद्र है। इलेक्ट्रानिक सामान की खरीद पर तीन साल की वारंटी भी दी जाएगी।
प्रकाश पंत, गुंजन इलेक्ट्रानिक, सिमलगैर, पिथौरागढ़।
-
इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीद पर 20 से 25 फीसदी की छूट देने के साथ ही आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। इलेक्ट्रानिक उपकरण की खरीद पर चार साल की वारंटी भी ग्राहकों को दी जाएगी।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र पांडेय, शिवा इलेक्ट्रानिक्स सिमलगैर, पिथौरागढ़।
-
ऑनलाइन दामों पर बाजार से सस्ते दामों पर मोबाइल दिए जाएंगे। कीमतें ग्राहकों को जरूर लुभाएंगी। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड समेत अन्य प्रकार के कार्ड पर ग्राहकों को छूट दी जा रही है।
मोहम्मद रहबर, सिमलगैर बाजार, पिथौरागढ़।
-
दुकान में सभी प्रकार के आधुनिक उपकरण उपलब्ध होने के साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरण और मोबाइल की खरीद पर ग्राहकों को छूट दी जाएगी। साथ ही सोलर प्लांट लगाने पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रमोद जोशी, मधुमणि इलेक्ट्रिकल एंड मोबाइल, जाजदेवल, पिथौरागढ़।
...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें