फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीआईसी पीपलकोट और केएनयू जीआईसी फाइनल में

Thu, 06 Jul 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जीआईसी में अंडर 17 फुटबाल मैच खेलने के लिए तैयारी टीमों के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीआईसी खेल मैदान में चल रही अंडर-17 जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी पीपलकोट और केएनयू जीआईसी की टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। मुख्य अतिथि डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद और विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी प्रताप बिष्ट रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीआईसी पीपलकोट और महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल के बीच हुआ। पीपलकोट ने पेनल्टी शूट में 3-2 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल केएनयू जीआईसी और दयासागर स्कूल के बीच हुआ। जीआईसी ने शानदार खेल दिखाते हुए दया सागर को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, भूपेंद्र चौहान, पंकज रावत, प्रहलाद चुफाल, चंद्र सिंह बिष्ट, नितिन उप्रेती, इंद्रजीत सामंत, मनोज सौन, जोध सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें