फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीआईसी मुवानी और मसमोली ने हासिल किए सबसे अधिक पुरस्कार

Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुवानी में खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान करते पूर्व राज्यपाल
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी में आयोजित शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने इस प्रतियोगिता में अन्य विद्यालयों को भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। बालक वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, बैडमिंटन, खो-खो, भाला फेंक और बॉक्सिंग मैच खेले गए। सबसे ज्यादा पुरस्कार जीआईसी मुवानी और जीआईसी मसमोली ने प्राप्त किए। मुख्य अतिथि ने प्रथम तीन विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान कनालीछीना ब्लाॅक प्रमुख महिमन कन्याल, बेड़ीनाग ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष दीपिका बोहरा, बॉक्सिंग कोच देवी दत्त, प्रधानाचार्य डॉ.मुकुल कांडपाल, प्रबंधक रंजीत सिंह, धीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें