फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया जीआईसी मुनस्यारी का वार्षिकोत्सव

Sun, 26 Apr 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर काॅलेज मुनस्यारी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी ने विद्यार्थियों को मन लगा कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फर्नीचर के लिए पांच लाख रुपये और सोलर लाइट देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य हरीश नाथ ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन प्रवक्ता खीम सिंह रिंगवाल ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, दान सिंह बगरी, हीरा चिराल, शंकर धर्मशक्तू, अध्यापक हेम चंद्र लोहनी, कैलाश कोरंगा, भास्कर सुयाल, पूजा सयाना, प्रीति कुंवर, भरत परिहार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें